लाइव न्यूज़ :

सेबी निदेशक मंडल ने सोना, सामाजिक शेयर बाजार बनाने की रूपरेखा को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:38 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर बाजार नियामक सेबी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को कई सुधारों की घोषणा की। इसमें गोल्ड एक्सचेंज के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के लिये पूंजी जुटाने का मार्ग प्रशस्त करते हुये सामाजिक शेयर बाजार खोलने के वास्ते ढांचागत संरचना को मंजूरी दे दी।

सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसके अलावा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अधिक प्रभावी मतदान के अधिकार से जुड़े शेयरों के मामले में पात्रता जरूरतों में ढील देने का निर्णय किया है।

त्यागी ने कहा कि सामाजिक सेवाओं से जुड़ी कंपनियों के लिये कोष जुटाने को लेकर बाजार गठित करने के वास्ते सामाजिक शेयर बाजार के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।

उन्होंने कहा कि वह ऐसे बाजार के गठन की स्पष्ट समयसीमा के बारे में नहीं बता सकते। इसे आगे बढ़ाने के लिये सरकार के साथ काम करेंगे।

निदेशक मंडल ने खुली पेशकश के बाद सूचीबद्धता समाप्त करने के विधान में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...