लाइव न्यूज़ :

सेबी ने इक्विकॉम फाइनेंशियल, दो लोगों को पूंजी बाजार में लेन-देन से प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल पूंजी बाजार नियामक सेबी ने इक्विकॉम फाइनेंशियल रिसर्च प्राइवेट लि. और दो व्यक्तियों पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से प्रतिबंधित कर दिया है। अपने निवेश उत्पादों पर उच्च रिटर्न का वादा कर भोले-भाले निवेशकों को निवेश के लिये प्रेरित करने को लेकर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

नियामक ने पिछले साल जनवरी में कंपनी और व्यक्तियों के खिलाफ अंतरिम अदेश जारी करते हुए उन्हें निवेश सलाहकार के काम से दूर रहने का निर्देश दिया था और पूंजी बाजार में लेन-देन पर रोक लगा दी थी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने ताजा आदेश में उन्हें प्रतिभूति बाजार से तीन साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया है।

सेबी के अनुसार हालांकि अंतरिम आदेश के कारण जो पाबंदी पहले से चल रही है, उसका समायोजन ताजा आदेश में किया जाएगा।

नियामक ने इक्विकॉम फाइनेंशियल रिसर्च के खिलाफ एक अप्रैल, 2015 से 20 मार्च, 2017 की अवधि की जांच की थी।

जांच के दौरान, पाया गया कि इक्विकॉम अपने ग्राहकों को उच्च रिटर्न का वादा कर उन्हें उत्पाद बेच रही थी। इस तरह से वह निवेशकों को निवेश के लिये लुभाया।

सेबी के अनुसार कंपनी ने एक जाल बुना जिसमें भोले-भाले निवेशकों को निवेश के लिये लुभाया गया। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बेचे गये निवेश उत्पादों के लिये शुल्क लिया गया।

नियामक ने कहा कि इन सबके दौरान निवेशकों के हितों की अनदेखी की गयी।

जिन दो लोगों पर पाबंदी लगायी गयी है, वे अमित कुकदा और अखिलेश रघुवंशी हैं। वे उस दौरान एक्विकॉम फाइनेंशियल के निदेशक थे।

कंपनी तथा दोनों व्यक्तियों को धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार गतिविधियां निरोधक नियमन और निवेश परामर्श नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठPanchang 14 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें