लाइव न्यूज़ :

फ्यूचर-रिलायंस सौदे को मंजूरी से पहले सेबी को स्पष्टीकरण का इंतजार

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने फ्यूचर समूह और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को मंजूरी से पहले प्रमुख शेयर बाजार बीएसई से कुछ ‘स्पष्टीकरण’ मांगा है।

सेबी ने 27 नवंबर को दी गई ‘अद्यतन’ जानकारी में कहा है कि उसे फ्यूचर समूह की कंपनियों तथा रिलायंस समूह की कंपनियों के बीच संयुक्त व्यवस्था की योजना के मसौदे पर शेयर बाजार से मांगे गये ‘स्पष्टीकरण’ पर जवाब का इंतजार है।

इस बारे में संपर्क करने पर बीएसई के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘इस बारे में सेबी की ओर से आज की तारीख तक अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया है।’’

एक्सचेंज ने इस योजना पर छह नवंबर को एनओसी दिया था।

व्यवस्था योजना कंपनी और उसके शेयरधारकों या ऋणदाताओं के बीच अदालत से मंजूर व्यवस्था होती है। सूत्रों ने बताया कि सेबी के स्कोर्स मंच पर कई शिकायतें दर्ज हैं, जो अभी हल नहीं हुई हैं। संबंधित स्पष्टीकरण विशेष रूप से इस सौदे के बजाय इन लंबित शिकायतों के बारे में हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?