लाइव न्यूज़ :

सेबी ने पंजीयक शेयर हस्तांतरण एजेंटों से निवेशकों की सुविधा के लिये साझा मंच विकसित करने को कहा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को पंजीयक और शेयर हस्तांतरण एजेंटों (आरटीए) से कहा कि वे म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय निवेशकों के लिये लेनदेन और सेवाओं का लाभ लेने को सुगम बनाने को लेकर आपस में मिलकर काम करें और साझा मंच तैयार करे।

यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से म्यूचुअल फंड लेनदेन के निष्पादन, सेवाओं के अनुरोध और उसके क्रियान्वयन पर नजर रखने के साथ सवालों और शिकायतों, निवेश संबंधी रिपोर्ट तक पहुंच, पूंजी लाभ या नुकसान की रिपोर्ट, अघोषित लाभांश का ब्योरा आदि को लेकर निवेशकों के लिए अनुकूल प्रणाली का रास्ता सुगम बनाएगी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने संपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) और डिपोजिटरीज से आरटीए के लिये प्रस्तावित मंच के विकास को सुगम बनाने को कहा है।

सेबी ने एक परिपत्र में कहा कि इस मंच के जरिये निवेशक एकीकृत रूप से म्यूचुअल फंड से जुड़ी सभी सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

नियामक ने कहा, ‘‘आरटीए संयुक्त रूप से एक सामान्य उद्योग व्यापक मंच विकसित करने के लिए मानकीकृत गतिविधियों, ‘सिस्टम इंटरऑपरेबिलिटी’ को लागू करेंगे। यह पूरे उद्योग में निवेशकों को एक एकीकृत और बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।’’

सेबी ने कहा कि संपत्ति प्रबंधन कंपनियां आरटीए और डिपोजिटरीज को प्रस्तावित मंच पर वास्तविक समय के आधार पर ‘एपीआई’ के जरिए आंकड़े मुहैया कराने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?