लाइव न्यूज़ :

सेबी ने सूचीबद्धता समाप्त करने के नियम में संशोधन किये

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रवर्तकों को कंपनी की प्रतिभूतियों को शेयर बाजार से सूचीबद्धता समाप्त करने के अपने इरादे की सूचना आरंभिक सावर्जनिक घोषणा में देनी चाहिए। सूचीबद्धता समाप्त करने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के इरादे से यह कदम उठाया गया है।

इसके अलावा नियामक ने उद्यम पूंजी उपक्रम की परिभाषा से प्रतिबंधित गतिविधियों या क्षेत्रों को हटाने का फैसला किया ताकि वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) के अंतर्गत पंजीकृत उद्यम पूंजी कोष के लिये निवेश करना सुगम हो।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सूचीबद्धता समाप्त करने की प्रक्रिया को पारदर्शी और कुशल बनाने के लिये उससे जुड़े नियमों में कई संशोधनों को मंजूरी दी है।

नई रूपरेखा के तहत स्वतंत्र निदेशकों की समिति को सूचीबद्धता समाप्त करने के प्रस्ताव पर कारण सहित सिफारिश देने की आवश्यकता होगी।

सेबी ने कहा कि सूचीबद्धता समाप्त करने की पक्रिया से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिये समयसीमा निर्धारित की गयी है या संशोधित किया गया है।

प्रवर्तकों या अधिग्रहणकर्ता को कंपनी की सूचीबद्धता समाप्त करने के अपने इरादे के बारे में आरंभिक सार्वजनिक घोषणा में खुलासा करना होगा।

इसके अलावा प्रवर्तक को सूचीबद्धता समाप्त करने के लिये संकेत मूल्य देना होगा जो न्यूनतम मूल्य से कम नहीं होना चाहिए।

अगर ‘रिवर्स बुक बिल्डिंग’ के जरिये निकली कीमत अगर न्यूनतम मूल्य या सांकेतिक मूल्य के बराबर है, तो प्रवर्तक उसे मानने के लिये बाध्य होगा।

इसके अलावा मर्चेन्ट बैंकर की भूमिका के बारे में विस्तार से सूचना दी गयी है।

एआईएफ के संदर्भ में सेबी ने वैकल्पिक निवेशक कोष नियमों में संशोधन किया है। इसका मकसद एंजल फंड के निवेश के मकसद से स्टार्टअप की परिभाषा देना है

इसके अलावा सेबी ने एआईएफ को अन्य एआईएफ के यूनिट और निवेश कंपनियों के प्रतिभूतियों में निवेश की अनुमति देने का निर्णय किया है। यह कुछ शर्तों पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?