लाइव न्यूज़ :

सिंधिया की राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से विमान ईंधन पर कर घटाने की अपील

By भाषा | Updated: November 19, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एक बार फिर जेट ईंधन (एटीएफ) पर कर कम करने का आग्रह किया है। सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि इस कदम से हवाई यातायात को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नागर विमानन क्षेत्र कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। महामारी की वजह से अनुसूचित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी स्थगित हो गई थीं। अब धीरे-धीरे यह क्षेत्र वापसी के पथ पर लौट रहा है और हवाई यातायात कोविड-पूर्व के ​​​​स्तर के करीब है।

इसके मद्देनजर सिंधिया राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से एटीएफ पर मूल्यवर्धित कर (वैट) को कम करने का आग्रह कर रहे हैं, जो एक एयरलाइन की परिचालन लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है।

यहां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नागर विमानन मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सभी हितधारकों के सहयोग और समर्थन पर जोर दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से विमानन ईंधन पर वैट कम करने की अपील की है क्योंकि यह उड़ानों की परिचालन लागत का बड़ा हिस्सा होता है।

हाल के महीनों में ईंधन की कीमतों में उछाल आया है।

सिंधिया ने उन राज्यों का आभार जताया जिन्होंने दरों में भारी कटौती की है।

उन्होंने कहा कि ईंधन कर में कमी करने के कुछ ही समय के भीतर हवाई यातायात गतिविधियों में वृद्धि हुई है।

मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि सात राज्यों ने ईंधन पर अपना वैट घटा दिया है, और वह उम्मीद कर रहे हैं कि और राज्य भी इसका अनुसरण करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?