लाइव न्यूज़ :

सफायर फूड्स के आईपीओ को पूर्ण अभिदान

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर केएफसी और पिज्जा हट जैसी रेस्तरां श्रृंखलाओं का परिचालन करने वाली कंपनी सफायर फूड्स इंडिया लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन पूर्ण अभिदान मिल गया।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, सफायर फूड्स के आईपीओ के दूसरे दिन बुधवार को कुल 1,03,68,948 शेयरों की बोलियां मिलीं। कंपनी की तरफ से 96,63,468 शेयरों की पेशकश की गई है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 5.38 गुना अभिदान मिल गया है। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड में मात्र तीन प्रतिशत तथा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों पर 29 प्रतिशत अभिदान मिला।

आईपीओ कुल 1,75,69,941 शेयरों का है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,120 से 1,180 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 2,073 करोड़ रुपये जुटेंगे।

सफायर फूड्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 933 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?