लाइव न्यूज़ :

सैंटूल बैंक आफ इंडिया का चौथी तिमाही नुकसान कम होकर 1,349 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: June 7, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून सार्वजनिक क्षेत्र के सैंट्रल बैंक आफ इंडिया को मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान 1,349.21 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध घाटा हुआ।

वर्ष 2019- 20 की चौथी तिमाही में उसे 1,529.07 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। हालांकि, बैंक को 2020- 21 की दिसंबर में समाप्त तिमाही में 165.41 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

बैंक ने सोमवार को एक नियामकीय सूचना में कहा चौथी तिमाही के दौरान बैंक की एकल आधार पर आय 5,779.84 करोड़ रुपये रही है जो कि इससे पिछले साल इसी तिमाही में 6,723.73 करोड़ रुपये रही थी।

वर्ष 2020- 21 में उसका पूरे साल का एकल शुद्ध लाभ 887.58 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले साल के 1,121.35 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले 20.84 प्रतिशत कम रहा है।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान बैंक की आय कम होकर 25,897.44 करोड़ रुपये रही जबकि 2019- 20 में बैंक ने 27,199.29 करोड़ रुपये की आय हासिल की।

आलोच्य अवधि के दौरान बैंक की संपत्ति गुणवत्ता की यदि बात की जाये तो बैंक की गैर -निष्पादित राशि (एनपीए) मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में घटकर 16.55 प्रतिशत पर आ गई जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 18.92 प्रतिशत पर थी।

शुद्ध एनपीएभी एक साल पहले के 7.63 प्रतिशत से घटकर 5.77 प्रतिशत पर आ गया। चौथी तिमाही के दौरान बैंक की फंसे कर्ज और आपात स्थिति के लिये राशि का प्रावधान 3,130.33 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,178.33 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?