लाइव न्यूज़ :

संजीव सहाय का चयन ‘रद्द’, सरकार ने पीएनजीआरबी के चेयरमैन पद के लिए फिर विज्ञापन निकाला

By भाषा | Updated: November 22, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर पूर्व बिजली सचिव संजीव नंदन सहाय के चयन को ‘रद्द’ करते हुए सरकार ने पेट्रोलियम क्षेत्र के नियामक पीएनजीआरबी के चेयरमैन पद के लिए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद लगभग एक साल से रिक्त है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस पद के लिए दोबारा जारी विज्ञापन में कहा, ‘‘पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के चेयरमैन पद पर चयन के लिए नामांकन / आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जिन पर खोज समिति विचार करेगी।’’

नीति आयोग के सदस्य (एसएंडटी) वी के सारस्वत की अध्यक्षता वाली एक खोज समिति ने जून में 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सहाय को चुना था, जो इस साल 31 जनवरी को बिजली मंत्रालय से सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

सरकार ने हालांकि उनके चयन की पुष्टि नहीं की और इस पद के लिए अब फिर से विज्ञापन जारी किया गया है।

दरअसल सहाय ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया था और उनका नाम मई में साक्षात्कार के लिए तैयार की गई सूची में भी नहीं था। उनका नाम साक्षात्कार के कुछ दिन पहले ही जोड़ा गया था।

पीएनजीआरबी के पद के लिए ताजा विज्ञापन में कहा गया है कि खोज समिति के पास नामांकित या आवेदन करने वालों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति के नाम पर विचार करने का अधिकार सुरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें