लाइव न्यूज़ :

खादी उतपादों की बिक्री 2020-21 में 16 प्रतिशत घटकर 3,527.71 करोड़ रुपए

By भाषा | Updated: June 17, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून कोविड-19 महामारी की वजह से देश भर में कताई और बुनाई गतिविधियों के प्रभावित होने से वित्त वर्ष 2020-21 में खादी की बिक्री 16 प्रतिशत घटकर 3,527.71 करोड़ रुपए रह गयी। हालांकि, खादी एवं ग्रामोद्योग के कुल कारोबार में बढ़त हासिल की गई है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2020-21 में खादी क्षेत्र का कुल उत्पादन भी 2019-20 के 2,292.44 करोड़ रुपए से घटकर 1,904.49 करोड़ रुपए रह गया।

मंत्रालय के अनुसार खादी क्षेत्र में उत्पादन और बिक्री में हल्की कमी आयी क्योंकि महामारी के दौरान देश भर में कताई एवं बुनाई गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ा।

मंत्रालय ने कहा, "2020-21 में खादी क्षेत्र का कुल उत्पादन 2019-20 के 2,292.44 करोड़ रुपए से घटकर 1,904.49 करोड़ रुपए रह गया। वहीं खादी सामान की कुल बिक्री पिछले साल के 4,211.26 करोड़ रुपए की तुलना में 3,527.71 करोड़ रुपए रही।"

हालांकि मंत्रालय ने कहा, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने 2019-20 के 88,887 करोड़ रुपए के कुल वार्षिक कारोबार की तुलना में 2020-21 में रिकार्ड 95,741.74 करोड़ रुपए का कारोबार दर्ज किया।

उत्पादन गतिविधियां पिछले साल 25 मार्च को घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान तीन महीने से ज्यादा समय तक बंद रहीं थी।

मंत्रालय ने कहा, "इस दौरान खादी की सभी उत्पादन इकाइयां और बिक्री केंद्र भी बंद रहे जिससे उत्पादन एवं बिक्री पर बुरा असर पड़ा।"

मंत्रालय के अनुसार ग्रामीण उद्योग क्षेत्र में 2019- 20 में जहां 65,393.40 करोड़ रुपये का उत्पादन हुआ वहीं 2020- 21 में यह उत्पादन बढ़कर 70,329.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी प्रकार ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री भी एक साल पहले के 84,675.29 करोड़ रुपये से बढ़कर 2020- 21 में 92,214.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू