लाइव न्यूज़ :

सेल की बिक्री पेशकश को पहले दिन कारोबार बंद होने से पहले ही पूर्ण अभिदान मिला

By भाषा | Updated: January 14, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) में सरकार की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को बृहस्पतिवार को पहले दिन कारोबार बंद होने से पहले ही पूर्ण अभिदान मिल गया।

दो दिन की बिक्री पेशकश बृहस्पतिवार को खुली।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार दोपहर दो बजे तक कंपनी के 26.01 करोड़ शेयरों के लिए अभिदान मिला। यह कुल निर्गम के आकार का करीब 125 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों का 144 प्रतिशत है। पहले दिन गैर-खुदरा निवेशकों ने कंपनी के शेयरों के लिए बोलियां लगाई हैं।

सरकार ओएफएस के जरिये सेल में अपने 20.65 करोड़ शेयर या पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। अधिक अभिदान मिलने पर सरकार के पास 20.65 करोड़ अतिरिक्त शेयर बेचने का विकल्प होगा। ग्री-शू के साथ कुल विनिवेश 10 प्रतिशत होगा।

ओएफएस के लिए न्यूनतम शेयर मूल्य 64 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। गैर-खुदरा निवेशकों के लिए ओएफएस बृहस्पतिवार को खुला। खुदरा निवेशक शुक्रवार को इसके लिए बोली लगा सकेंगे।

कुल 20.65 करोड़ शेयरों की पेशकश में से 18.07 करोड़ रुपये शेयर गैर-खुदरा निवेशकों तथा 2.58 करोड़ शेयर खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हैं।

आंकड़ों से पता चलता है कि शेयरों के लिए बोलियां 64.66 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर लगाई गई हैं। कुल शेयरों में से 12.5 प्रतिशत शेयर खुदरा निवेशकों को आवंटित करने के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

ओएफएस की शर्तों के अनुसार भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास पंजीकृत म्यूचुअल फंड कंपनियों के अलावा किसी भी एकल बोलीदाता को कुल शेयरों की पेशकश पर 25 प्रतिशत से अधिक शेयर आवंटित नहीं किए जाएंगे। न्यूनतम 25 प्रतिशत शेयर म्यूचुअल फड और बीमा कंपनियों के लिए आरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 8 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा एक शख्स, वीडियो

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?