लाइव न्यूज़ :

सेल की बंगाल इकाइयों का पहली तिमाही का कर, ब्याज-पूर्व मुनाफा 876 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:09 IST

Open in App

कोलकाता, सात अगस्त पश्चिम बंगाल में स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की तीन इकाइयों ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 876 करोड़ रुपये का ब्याज और कर पूर्व लाभ अर्जित किया है।

समीक्षाधीन तिमाही में दुर्गापुर इस्पात संयंत्र, इस्को इस्पात संयंत्र और एलॉय इस्पात संयंत्र की कुल बिक्री करीब 4,767 करोड़ रुपये रही।

दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने तिमाही में 2,511 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, जबकि इससे पिछले वित्त की इसी तिमाही में यह 1,279 करोड़ रुपये थी। संयंत्र ने पिछले वर्ष की समान तिमाही में 61 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में ब्याज और कर से पहले 635 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

बर्नपुर में इस्को इस्पात संयंत्र ने जून तिमाही में 2,055 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,470 करोड़ रुपये था।

दुर्गापुर स्थित एलॉय इस्पात संयंत्र ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 201 करोड़ रुपये का कारोबार किया और कर एवं ब्याज से पहले इसका लाभ 10 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?