लाइव न्यूज़ :

बजट के बाद सोमवार को भी बाजार में नरमी, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 09:57 IST

इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को बजट पेश होने के बाद भी बाजार में लगातार चार दिनों से जारी बढ़त थम गई और यह गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार में गिरावट, सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा लुढकाबजट का इस हफ्ते भी दिख सकता है बाजार पर असर, शुक्रवार को भी गिरावट के साथ हुआ था बंद

पिछले हफ्ते पेश हुए आम बजट के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बाजार खुलने के साथ 30 कंपनियों के शेयर सूचकांक सेसेक्स में 400 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई जबकि 50 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा लुढका। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 432.48 अंकों के साथ 39,080.91 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 125 अंक की गिरावट के साथ 11,685.80 पर था।  भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी के शेयर में 2.7 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। यस बैंक के शेयर भी 2 प्रतिशत लुढ़के। 

जानकारों के अनुसार आम बजट 2019-20 में सूचीबद्ध कंपनियों की सार्वजनिक शेयर हिस्सेदारी की न्यूनतम सीमा बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों के लिए सार्वजनिक शेयरों की न्यूनतम सीमा को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किए जाने का यह सही समय है। सरकार इसके लिए बाजार विनियामक सेबी को लिखेगी। सेंट्रम ब्रोकिंग ने एक रपट में कहा कि सरकार की इस घोषणा से टीसीएस, विप्रो और डीमार्ट जैसी बड़ी कंपनियों समेत कुल 1,174 सूचीबद्ध कंपनियों को अपने प्रवर्तकों की कुल 3.87 लाख करोड़ रुपये शेयरधारिता कम करनी होगी। 

इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को बजट पेश होने के बाद भी बाजार में लगातार चार दिनों से जारी बढ़त थम गई और यह गिरावट के साथ बंद हुआ था। धातु, बिजली, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर में भारी बिकवाली के चलते शुक्रवार को सेंसेक्स 395 अंक की तीव्र गिरावट के साथ 39,513.39 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 135.60 अंक यानी करीब 1.14 प्रतिशत टूटकर 11,811.15 अंक पर बंद हुआ।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबजट 2019Budget 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?