लाइव न्यूज़ :

केसर का निर्यात वर्ष 2020-21 में बढ़कर 17.2 लाख डॉलर का हो गया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई देश से केसर का निर्यात वर्ष 2020-21 के दौरान बढ़कर 17.2 लाख डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) का हो गया, जो इससे एक साल पहले पहले 9.2 लाख डालर (7 करोड़ रुपये से अधिक) था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

वर्ष 2018-19 में, निर्यात 9.5 लाख डॉलर का हुआ था।

भारतीय केसर मुख्यत: अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में जाता है।

भारत में केसर का उत्पादन मुख्य रूप से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में होता है।

वर्तमान वार्षिक उत्पादन चार से पांच टन के दायरे में है। 85 प्रतिशत से अधिक उत्पादन पुलवामा जिले से होता है।

वर्ष 2014 तक, कश्मीर घाटी में उत्पादन आठ से 10 टन प्रति वर्ष था। हालांकि, वर्ष 2014 में अभूतपूर्व बाढ़ ने घाटी में केसर उगाने वाले क्षेत्रों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त और कम कर दिया।

केसर एक श्रम प्रधान फसल है। एक किलो सूखे केसर के लिए लगभग 1,40,000 फूलों की आवश्यकता होती है।

कश्मीर केसर को वर्ष 2020 में व्यापार में भौगोलिक पहचान (जीआई) दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान