लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर 86.57 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2025 10:48 IST

Rupee vs Dollar:अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 86.54 पर खुली, फिर शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 86.49 के उच्चतम स्तर और 86.57 के निम्नतम स्तर को छुआ।

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.57 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। साथ ही तेल आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग ने भी निवेशकों की भावनाओं को और प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.54 पर खुला। फिर शुरुआती कारोबार में इसने डॉलर के मुकाबले 86.49 के उच्च और 86.57 के निम्न स्तर को छुआ। रुपयो बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.43 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.96 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 33.49 अंक की बढ़त के साथ 81,478.15 अंक पर जबकि निफ्टी 22.90 अंक चढ़कर 24,836.45 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 890.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरमनीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित