लाइव न्यूज़ :

रिकॉर्ड से भी निचले स्तर पर रुपया, पहली बार डॉलर के मुकाबले 74.06 के स्तर पर हुआ बंद

By भाषा | Updated: October 8, 2018 20:44 IST

कारोबार के अंत में रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 74.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो लगातार पांचवें सत्र की गिरावट दर्शाता है।

Open in App

मुंबई, आठ अक्तूबर: अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट का दौर आज भी जारी रहा। डालर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की भारी गिरावट के साथ 74.06 रुपये प्रति डालर की अब तक के रिकार्ड निचले स्तर पर आ गया। डालर के दुनिया के अन्य मुद्राओं की तुलना में लगातार मजबूत होने और देश से विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से रुपये में गिरावट बनी हुई है।  रुपये में कारोबार की शुरुआत 14 पैसे की गिरावट के साथ हुई। प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।दिन के कारोबार में रुपया 73.76 रुपये तक सुधर गया लेकिन यह स्थिति अधिक समय तक कायम नहीं रह सकी और बाद में रुपया 74.10 रुपये तक टूट गया। कारोबार के अंत में रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 74.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो लगातार पांचवें सत्र की गिरावट दर्शाता है।गत सप्ताहांत शुक्रवार को रुपया 18 पैसे गिरकर 73.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक सैफ मुकदम ने कहा, ‘‘मजबूत डालर और कच्चे तेल के बढ़ते दाम के बीच रुपये को लेकर धारणा नकारात्मक बनी हुई है। अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों में मजबूती से डालर के लिये मांग बढ़ती जा रही है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत वृद्धि से भी डालर में मजबूती का रुख है। फेडरल रिजर्व ने आगे और मजबूती का संकेत दिया है।’’

टॅग्स :डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबारईरान युद्ध रोकने में किसी की दिलचस्पी नहीं?, रोज युद्ध में 1.8 अरब डॉलर खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत