लाइव न्यूज़ :

लगातार तीसरे दिन रुपये में तेजी, 15 पैसे बढ़कर 72.45 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:13 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के साथ शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख रहा। इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे बढ़कर 72.45 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 72.46 पर खुला और दिन में ऊंचे में 72.31 तथा नीचे में 72.49 तक गया। कारोबार समाप्ति पर यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 72.45 पर बंद हुआ। इससे पिछले दिन बृहस्पतिवार को रुपया 72.60 पर बंद हुआ था।

पिछले तीन कारोबारी सत्र में रुपये में 51 पैसे की तेजी आई है।

इस बीच छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 90.09 हो गया।

उधर, वैश्विक कच्चे तेल का मानक माने जाने वाला ब्रेंट क्रूड वायदा 0.30 प्रतिशत बढ़कर 69.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 660.90 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 के दैनिक संक्रमण मामलों की संख्या घटने से भी रुपये को मजबूती मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...