लाइव न्यूज़ :

रुपये में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत हुआ

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:01 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में उछाल और अमेरिकी डॉलर के अन्य मुद्राओं के समक्ष नरम होने के बीच रुपये में लगातार दूसरे दिन बुधवार को तेजी बनी रही। रुपया प्रति डॉलर 12 पैसे और सुधर कर 73.05 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.11 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 73.05 के ऊपरी स्तर तथा 73.14 के निचले स्तर तक भी गया। अंत में रुपये की विनिमय दर 73.05 पर टिकी। पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में यह 12 पैसे की तेजी दर्शाता है।

मंगलवार को रुपया 73.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के अनुसंधानकर्ता एवं विश्लेषक सैफ मुकद्दम ने कहा, ‘भारतीय रुपया घरेलू (शेयर) बाजार की मजबूती और वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डॉलर की नरमी के सहारे ऊपर चढ़ा। अमेरिका की मनोनीत वित्त मंत्री जेनेट एलेन के महामारी से पैदा आर्थिक हालात से निपटने के लिए ऊंचे वित्तीय पैकेज की जरूरत पर बल देने से बाजार को तेजी मिली है।’

उन्होंने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों का पूंजी प्रवाह बने रहने से भी रुपये को बल मिला है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 90.43 पर आ गया। यह डॉलर की कमजोरी का सूचक है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 257.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.70 प्रतिशत बढ़कर 56.29 डालर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें