लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 72.53 पर बंद

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:03 IST

Open in App

मुंबई, 18 मार्च विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच उतार चढाव भरे कारोबार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले दो पैसे सुधर कर 72.53 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी कोष के प्रवाह और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का भाव गिरने से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.48 पर मजबूत खुला लेकिन घरेलू शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली की वजह से वह अपनी तेजी को कायम नहीं रख पाया।

सत्र के दौरान रुपया प्रति डालर 72.43-72.60 के बीच रहा।

अंत में रुपये की विनिमय दर दो पैसे सुधर कर 72.53 प्रति डॉलर पर बंद हुई। बुधवार को रुपया 72.55 रुपये पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत बढ़कर 91.65 पर पहुंच गया।

वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत गिरकर 67.76 डालर प्रति बैरल रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 585.10 अंकों की गिरावट के साथ 49,216.52 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,625.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पहले से रची गई थी? वायरल पोस्ट्स का सनसनीखेज दावा

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?