लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे चढ़ा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 10:54 IST

Open in App

घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 74.15 रुपये पर खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के अहम भाषण से संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते घरेलू इकाई सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। इसके अलावा विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.17 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 74.15 पर पहुंच गया। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.22 पर बंद हुआ था। इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.04 प्रतिशत बढ़कर 71.81 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारफेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

कारोबार‘भारत की वृहद आर्थिक स्थिति बेहतर, अमेरिका के मौद्रिक प्रोत्साहन उपायों में कमी से निपटने में सक्षम’

कारोबारडॉलर प्रवाह बढ़ने की उम्मीद में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 40 पैसे उछलकर दो माह के उच्चस्तर पर

कारोबारएफपीआई ने अगस्त में भारतीय शेयर बाजारों में 986 करोड़ रुपये डाले

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपये में 53 पैसे का जोरदार उछाल, 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रुपया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?