लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की तेजी के साथ करीब एक माह के उच्च्तम स्तर पर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:21 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच बैंकों और निर्यातकों की साल के अंत में डॉलर बिकवाली से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 29 पैसे उछलकर 74.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जिंसों की कम कीमत और एशियाई मुद्राओं में लाभ दर्ज होने से भी रुपये की धारणा मजबूत हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.56 रुपये प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.38 और नीचे में 74.65 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 29 पैसे की तेजी के साथ 74.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह स्तर 24 नवंबर के बाद देखने को नहीं मिला था।

पिछले कारोबारी सत्र में यह मात्र एक पैसे की गिरावट दर्शाता 74.71 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि साल के आखिर में छुट्टियों को देखते हुए कारोबार अब एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक- दिलीप परमार ने कहा, ‘‘बुधवार के ठहराव के बाद रुपये में तेजी आयी और यह करीब एक माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसका कारण आने वाले समय में बेहतर पूंजी प्रवाह और साल के अंत में निर्यातकों की डॉलर बिकवाली की उम्मीद है। केंद्रीय बैंक हस्तक्षेप करने से दूर रहा।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक- श्रीराम अय्यर ने कहा कि रुपये के लाभ को ‘‘विदेशी बैंकों की लगातार डॉलर बिकवाली और शेयर संबंधी निवेश बढ़ने’’ से समर्थन मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 12.17 अंक की गिरावट के साथ 57,794.32 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 96.18 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.69 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार