लाइव न्यूज़ :

डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे ऊचा रहकर 73.54 पर खुला

By भाषा | Updated: December 18, 2020 10:54 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे ऊंचा रहकर 73.54 रुपये प्रति डालर पर खुला।

अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और अमेरिका में नये प्रोत्साहन पैकेजे को लेकर उम्मीद बढ़ने से रुपये को मजबूती मिली। विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से भी निवेशकों की धारणा सकारात्मक रही।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.55 रुपये प्रति डालर पर खुला और कुछ ही देर में और बढ़कर 73.54 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। इस प्रकार पिछले दिन के मुकाबले इसमें पांच पैसे की मजबूती रही।

बृहस्पतिवार को कारोबार की समाप्ति पर डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 73.59 रुपये रही थी।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को आंकने वाला डालर सूचकांक 0.21 प्रतिशत ऊंचा रहकर 90.01 अंक पर चल रहा था।

रिलायंस सिक्युरिटीज ने अपने शोध पत्र में कहा है, ‘‘प्रोत्साहन पैकेज को लेकर उम्मीद बढ़ने और ब्रेक्जिट समझौता होने की दिशा में पहल को देखते हुये बृहस्पतिवार को डालर में गिरावट रही। इससे जोखिम उठाने की कारोबारियों की क्षमता बढ़ गई और यह डालर की सुरक्षित निवेश की अपील पर भारी पड़ी। इससे डालर सूचकांक 90 के आंकड़े से नीचे चला गया। जो कि जनवरी 2018 के बाद पहली बार ऐसा हुआ। ’’

बहरहाल, ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.33 प्रतिशत गिरकर 51.33 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?