लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले फिर गिरा रुपया, अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: July 20, 2018 17:11 IST

चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा युआन की दैनिक संदर्भ दर कम करने के बाद आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर अब तक के न्यूनतम स्तर 69.12 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। अमेरिका और चीन के मध्य व्यापार मोर्चे पर बढ़ते गतिरोध के बीच युआन में लगातार गिरावट जारी है। युआन डॉलर के मुकाबले 0.28 प्रतिशत गिरकर 6.7943 युआन प्रति डॉलर पर रहा। 

Open in App

मुंबई, 20 जुलाई। चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा युआन की दैनिक संदर्भ दर कम करने के बाद आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर अब तक के न्यूनतम स्तर 69.12 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। अमेरिका और चीन के मध्य व्यापार मोर्चे पर बढ़ते गतिरोध के बीच युआन में लगातार गिरावट जारी है। युआन डॉलर के मुकाबले 0.28 प्रतिशत गिरकर 6.7943 युआन प्रति डॉलर पर रहा। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज बढ़त के साथ 69 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इसके विपरीत कल यह 69.05 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। हालांकि , युआन में गिरावट के बीच बाद के कारोबार में घरेलू मुद्रा गिरकर 69.12 रुपये प्रति डॉलर पर आ गयी। रुपया सात पैसे गिर गया। इससे पहले, 28 जून को रुपया 69.10 के रिकार्ड न्यूनतम स्तर तक चला गया था।मुद्रा डीलरों ने कहा कि आयातकों के रुपये में और गिरावट की आशंका जताने से अमेरिकी मुद्रा के लिये भारी मांग देखी गयी। कल के कारोबारी दिन में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 43 पैसे टूटकर 69.05 पर बंद हुआ था।इस बीच, अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, कल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 315.69 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।हालांकि, बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 71.68 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,422.91 अंक पर पहुंच गया। 

टॅग्स :मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित