लाइव न्यूज़ :

रुपये में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट, डॉलर के मुकाबले 32 पैसे लुढ़का

By भाषा | Updated: April 12, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई 12 अप्रैल वृहद आर्थिक आंकड़ों को जारी किये जाने से पहले घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 32 पैसे गिरकर 75.05 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, विदेशी निधियों की धन निकासी और देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ गया।

अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.97 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.78 से 75.14 रुपये के बीच घट बढ़ में रहा। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव शुक्रवार के 74.73 के मुकाबले 32 पैसे की हानि दर्शाता 75.05 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

रुपये में यह लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट आई है। इन छह दिना में रुपये में 193 पैसे की हानि दर्ज हुई है।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.05 प्रतिशत घटकर 92.12 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाला, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत तेजी के साथ 63.30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

उधर, बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 1,707.94 अंक की हानि के साथ 47,883.38 अंक रह गया। वहीं, व्यापक आधार वाले निफ्टी सूचकांक में भी 524.05 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने शुक्रवार को बाजार से 653.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?