लाइव न्यूज़ :

रुपये में लगातार चौथे दिन गिरावट, डॉलर के मुकाबले 28 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:34 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर रुपये की विनिमय दर में लगातार चौथे दिन गिरावट रही। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 28 पैसे टूटकर 74.64 पर बंद हुआ। आयातकों और बैंकों की डॉलर मांग बने रहने के बीच रुपये पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 74.44 पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 74.38 के उच्चतम और 74.74 के निचले स्तर तक गया।

अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 28 पैसे टूटकर 74.64 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को रुपया 74.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

सप्ताह के दौरान पिछले चार कारोबारी दिवस में रुपये में कुल 56 पैसे की नरमी देखी गयी।

मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों के कमजोर रुख से निवेशक दबाव में रहे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को दोपहर के कारोबार के बाद रुपये में गिरावट जारी हुई। इसकी प्रमुख वजह स्थानीय शेयर बाजारों से निकासी और डॉलर का मजबूत रहना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?