लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 87.36 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2025 11:16 IST

Dollar vs Rupee: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262.05 अंक की गिरावट के साथ 81,738.66 अंक पर जबकि निफ्टी 81.55 अंक फिसलकर 25,002.20 अंक पर आ गया।

Open in App

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मांग के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 87.36 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने हालांकि स्थानीय मुद्रा में तेज गिरावट को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.37 पर खुला।

फिर 87.36 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती 18 पैसे की गिरावट के साथ 87.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.72 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262.05 अंक की गिरावट के साथ 81,738.66 अंक पर जबकि निफ्टी 81.55 अंक फिसलकर 25,002.20 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,246.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है