लाइव न्यूज़ :

रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 28 पैसे टूटकर 72.90 रुपये प्रति डॉलर पर हुआ बंद

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:20 IST

Open in App

मुंबई, एक जून रुपये में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। कच्चे तेल की ऊंची कीमत तथा बैंकों की डॉलर खरीद से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 28 पैसे और टूटकर 72.90 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मामूली तेजी के साथ 72.57 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें 72.54 से 72.94 प्रति डॉलर के दायरे में घट बढ़ हुई। अंत में यह 72.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 72.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दो कारोबारी सत्रों में रुपये में 45 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 89.83 पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘विदेशी बैंकों की डालर खरीदारी और कच्चे तेल के ऊंचे दाम से आयात बिल बढ़ने की चिंता से डालर के मुकाबले रुपय में दूसरे दिन गिरावट रही। एशियाई मुद्राओं के मुकाबले रुपये का प्रदर्शन कमजोर रहा। ’’

भारत अपनी कुल जरूरत का 80 प्रतिशत पेट्रोलियम पदार्थों का आयात करता है।

परमार ने कहा कि आने वाले दिनों में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा निवेशकों के रडार पर रहेगी। वहीं, विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े उम्मीद से कम रहने से निवेशकों में निराशा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 2.02 प्रतिशत बढ़कर 70.72 डालर प्रति बैरल हो गया।

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। इस दौरान उन्होंने पूंजी बाजार से 2,412.39 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

इस बीच देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 1,27,510 नये मामले सामने आये जो कि 54 दिन में सबसे कम रहे हैं। नये मामलों की दैनिक संक्रमण दर भी घटकर 6.62 प्रतिशत रह गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...