लाइव न्यूज़ :

रुपया मामूली बढ़त के साथ 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:32 IST

Open in App

बाजार गतिविधियों को बढ़ाने वाले संकेतों की प्रतीक्षा के बीच अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.22 पर खुला। कारोबार के दौरान 74.11 से 74.27 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में दो पैसे बढ़कर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर के अनुसार, बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले फेडरल रिजर्व के जैक्सन होल संगोष्ठी से पहले मिश्रित संकेतों के बीच रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग अपरिवर्तित रहा। उन्होंने कहा कि इस बृहस्पतिवार को डॉलर इंडेक्स लगभग सपाट रहा और व्यापारी, आगे के संकेतों के लिए, अमेरिका की बेरोजगारी के दावों और जीडीपी के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक बृहस्पतिवार को मामूली 4.89 अंक बढ़कर 55,949.10 अंक पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 92.87 हो गया। वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.60 प्रतिशत घटकर 71.82 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारफेडरल रिजर्व की ब्याजदरों में कटौती और उसके वैश्विक प्रभाव को समझिए

कारोबारअमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में की कटौती, क्या भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर? RBI की चिंता..

टेकमेनियाReliance Jio Launches New Plans: ग्राहकों को रिलायंस का नया ऑफर, एक साल तक देखें फ्री में अमेजन प्राइम वीडियो

कारोबारReliance AGM: जियो एयरफाइबर लॉन्च से लेकर AI मॉडल तक...; मुकेश अंबानी ने की कई अहम घोषणाएं, पढ़े यहां

कारोबारअमेरिका: फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दर को 5.1 प्रतिशत पर बरकरार रखा, आगे वृद्धि का संकेत दिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम