लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर क्षेत्र कृषि विपणन निगम के पुनरोद्धार के लिए 77.45 करोड़ रुपये की मंजूरी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:41 IST

Open in App

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने सार्वजनिक क्षेत्र के पूर्वोत्तर क्षेत्र कृषि विपणन निगम लि. (एनईआरएएमएसी) के पुनरोद्धार के लिए 77.45 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। एनईआरएएमएसी पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत आने वाला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, ‘‘सीसीईए ने एनईआरएएमएसी के लिए 77.45 करोड़ रुपये के पुनरोद्धार पैकेज को मंजूरी दे दी है।’’ मंत्री ने कहा कि पुनरुद्धार पैकेज से एनईआरएएमएसी को विभिन्न नवोन्मेषी योजनाओं मसलन बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने, किसानों को प्रशिक्षण, जैविक बीज और खाद तथा पूर्वोत्तर के किसानों के उत्पादों को विश्व बाजार में पहुंचाने के लिए कटाई बाद सुविधाओं का क्रियान्वयन करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगन्ने का एफआरपी बढ़कर 290 रुपये क्विंटल किया गया, चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ाने से इनकार

कारोबारसरकार ने गन्ने का एफआरपी बढ़ाकर 290 रुपये क्विंटल किया, चीनी का बिक्री मूल्य बढ़ाने से इनकार

कारोबारपूर्वोत्तर क्षेत्र कृषि विपणन निगम के पुनरोद्धार के लिए 77.45 करोड़ रुपये की मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना