लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में आया 5,215 करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड में अक्टूबर में 5,215 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह लगातार आठवां महीना है जबकि इक्विटी म्यूचुअल फंड को शुद्ध निवेश मिला है।

हालांकि, सितंबर की तुलना में इस आंकड़े में कमी आई है। सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 8,677 करोड़ रुपये का निवेश मिला था।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘निवेश प्रवाह में कमी की वजह संभवत: निवेशकों की मुनाफावसूली है, क्योंकि बाजार अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऊंचे मूल्यांकन की वजह से भी कुछ निवेशक अभी बाजार में निवेश से कतरा रहे हैं।’’

म्यूचुअल फंड में निवेश की सुविधा प्रदान करने वाले मंच रिसर्च इन्वेस्टिका के शोध प्रबंधक अक्षत गर्ग ने भी कहा कि शुद्ध प्रवाह में कमी की वजह मुनाफावसूली है।

मोतीलाल ओसवाल एएमसी के मुख्य कारोबार अधिकारी अखिल चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘व्यापक रूप से शेयरों में निवेश सकारात्मक है। हालांकि, इसी के साथ मुनाफावसूली भी देखने को मिली है। लोगों ने 23,500 करोड़ रुपये निकाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल