Rozgar Mela: 70126 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित, पीएम मोदी ने कहा-पहले नौकरी के लिए रेट कार्ड होता था, पूर्व रेल मंत्री ने जमीन लेकर दी नौकरियां
By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 13, 2023 12:01 IST2023-06-13T11:57:10+5:302023-06-13T12:01:47+5:30
Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रोजगार मेले के तहत 70,126 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

विश्व की बड़ी बड़ी कंपनियां उत्पादन के लिए भारत आ रही हैं।
Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 70126 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले NDA और भाजपा सरकार की नई पहचान बन गए हैं। मुझे खुशी है कि बीजेपी के शासन वाली सररकारें भी लगातार इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर रही हैं।
Prime Minister Narendra Modi distributes 70,126 appointment letters to recruits, at a Rozgar Mela. pic.twitter.com/Dg77CrXLaR
— ANI (@ANI) June 13, 2023
जो लोग इस समय सरकारी नौकरी में आ रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। आपके सामने अगले 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। भर्ती प्रक्रिया में पहले एक से डेढ़ साल का समय लग जाता था, अब यह पारदर्शिता के साथ कुछ महीने में पूरा हो जाता है। पूर्व रेल मंत्री लालू यादव पर हमला किया।
पूर्व मंत्री जमीन लेकर नौकरी देते थे। पीएम ने कहा कि आज भारत एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा मजबूत देश है। राजनीतिक भ्रष्टाचार, योजनाओं में गड़बड़ी और जनता-जनार्दन के धन का दुरुपयोग... पुरानी सरकारों में यही पहचान बन गई थी लेकिन आज भारत सरकार की पहचान उसके निर्णायक फैसलों से हो रही है।
Today, India has a decisive government and political stability. Political corruption, discrepancies in govt schemes and misuse of public money were synonymous with previous governments: PM Modi addressing new appointees during 'Rozgar Mela' pic.twitter.com/daithvaWNR
— ANI (@ANI) June 13, 2023
भारत एक दशक पहले की तुलना में आज अधिक स्थिर, सुरक्षित और मजबूत देश है। पिछली सरकारों की पहचान राजनीतिक भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग की बन गयी थी। मुद्रा योजना से करोड़ों युवाओं को मदद मिली है। स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है। सरकार से मदद पाने वाले ये नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं।
हमारे जल जीवन मिशन पर 4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जब यह मिशन शुरू हुआ तो ग्रामीण इलाकों के 100 घरों में से 15 घरों में ही नल से जल आता था लेकिन आज इस मिशन के जरिए 100 में से 62 घरों में पाइप से पानी आने लगा है। आज देश के 130 जिलों में, सभी गांवों के प्रत्येक घर में नल से जल आता है।
More than 70,000 youth have been given appointment letters today. The 'Rozgar Mela' has become a new identity of the NDA-BJP government: PM Modi pic.twitter.com/3arXlDDHVQ
— ANI (@ANI) June 13, 2023
इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार मेले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों की पहचान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि आज निजी व सरकारी क्षेत्र में नौकरियों के अवसर बन रहे हैं और जिस पैमाने पर युवाओं को नौकरी दी गई है, वह ‘अभूतपूर्व’ है।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी नौकरी देने वाले प्रमुख संस्थानों- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पहले के मुकाबले ज्यादा युवाओं को नौकरी दी हैं। इन संस्थाओं का जोर परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने पर भी रहा है।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को लेकर जितना विश्वास और उसकी अर्थव्यवस्था पर जितना भरोसा आज है, वह पहले कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी, कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध के बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नयी ऊंचाई पर ले जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत बीते एक दशक की तुलना में ज्यादा स्थिर, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा मजबूत देश है।
राजनीतिक भ्रष्टाचार, योजनाओं में गड़बड़ी और जनता के धन का दुरुपयोग पुरानी सरकारों की पहचान थी लेकिन आज भारत को राजनीतिक स्थिरता, निर्णायक फैसलों और आर्थिक व प्रगतिशील सामाजिक सुधारों के लिए जाना जाता है।’’ रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 43 जगहों पर हुआ।
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई हैं। नए कर्मचारियों को वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है।
नव नियुक्त कर्मचारियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है। यहां 400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम कहीं भी, किसी भी उपकरण पर अध्ययन के लिए उपलब्ध हैं।