लाइव न्यूज़ :

आर के सिंह ने की एक दिन पहले किये जाने वाले हरित बिजली कारोबार बाजार की शुरूआत

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने सोमवार को एक दिन पहले किये जाने वाले हरित बिजली कारोबार बाजार की शुरुआत की। इससे देश में बिजली कारोबार की स्थिति और मजबूत होगी।

‘ग्रीन डे अहेड मार्केट’ (जीडीएएम) यानी एक दिन पहले किये जाने वाले हरित बिजली कारोबार बाजार से नवीकरणीय ऊर्जा के लिये बाजार को मजबूती मिलेगी। इससे प्रतिस्पर्धी कीमत के संकेत मिलेंगे। साथ ही बाजार प्रतिभागियों को पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और कुशल तरीके से हरित ऊर्जा में कारोबार का अवसर मिलेगा।

सिंह ने कहा, ‘‘हम नवीकरणीय ऊर्जा के लिये नये द्वार खोल रहे हैं। आज पेश जीडीएएम समेत निरंतर सुधारों के इस दौर में रुचि रखने वाला कोई भी पक्ष नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ा ढांचा स्थापित कर सकता है और उसकी बिक्री कर सकता है।’’

उन्होंने कहा कि मुफ्त अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) के लाभ नवीकरणीय ऊर्जा के लिये उपलब्ध होंगे और बाजार से सीधे खरीद की सुविधा 15 दिन के भीतर उपलब्ध होगी।

सिंह ने कहा, ‘‘सीधी खरीद व्यवस्था वह होगी, जिसकी परिकल्पना विद्युत अधिनियम में की गई है। बड़े उद्योग हरित ऊर्जा को अपना सकते हैं। हमारा प्रयास कारोबार को सुगम बनाना रहा है और जीडीएएम इसी दिशा में उठाया गया कदम है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हम आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। सरकार प्रधानमंत्री की अगुवाई में हरित हाइड्रोजन मिशन पर काम कर रही है।’’

इस मौके पर केंद्रीय बिजली सचिव आलोक कुमार ने कहा कि ऊर्जा बाजार के लिये अनूठा उत्पाद पेश किया गया है और यह खुशी का दिन है।

दुनियाभर में ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव हो रहा है और भारत भी जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोल आदि) से गैर-जीवाश्म ईंधन (हरित ऊर्जा) में ऊर्जा बदलाव को लेकर प्रतिबद्ध है।

बिजली मंत्रालय के बयान के अनुसार विद्युत बाजार की स्थिति बदल रही है। खरीदार अब दीर्घकालीन अनुबंधों के बजाय अल्पकालीन अनुबंधों को अपनाना चाह रहे हैं। साथ ही वे बिजली बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। इस प्रकार, नई पहल ऊर्जा बदलाव में मददगार होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?