लाइव न्यूज़ :

भारत को सतत वृद्धि के नए पथ पर ले जाने का सही वक्त: आरबीआई लेख

By भाषा | Updated: October 18, 2021 23:36 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर टीकाकरण अभियान में तेजी और कोविड-19 मृत्यु दर में कमी के साथ भारत के लिए सतत और समावेशी वृद्धि के एक नए पथ पर जाने का सही वक्त आ गया है। यह बात ‘अर्थव्यवस्था की स्थिति’ पर भारतीय रिजर्व बैंक के एक लेख में कही गयी है।

उप-गवर्नर एम डी पात्रा के नेतृत्व में आरबीआई के अधिकारियों की एक टीम द्वारा लिखे गए लेख में कहा गया है कि खरीफ की पैदावार के मजबूत प्रदर्शन और विनिर्माण तथा सेवाओं के पुनरुद्धार से कुल आपूर्ति में सुधार हो रहा है और घरेलू मांग में मजबूती आ रही है।

लेख में कहा गया, ‘‘वैश्विक जोखिमों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आ रही है, हालांकि पुनरुद्धार असमान है और सुस्ती का असर अभी भी है। टीकाकरण में तेजी, संक्रमण के नए मामलों / मृत्यु दर में कमी और गतिशीलता के सामान्य होने से आत्मविश्वास फिर से पैदा हुआ है।’’

लेख में कहा गया कि अनुमान से कम खाद्य कीमतों ने मुद्रास्फीति को रिजर्व बैंक के लक्ष्य के करीब लाने में मदद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें