लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक श्रमिकों की खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में मामूली घटकर 5.27 पतिशत पर

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:18 IST

Open in App

औद्योगिक श्रमिकों की खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में मामूली घटकर 5.27 प्रतिशत पर आ गई। कुछ खाद्य उत्पादों के दाम घटने से इसमें कमी आई है। श्रम मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, सालाना आधार पर मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर 5.27 प्रतिशत रही। जून में यह 5.57 प्रतिशत थी। वहीं एक साल पहले यानी जुलाई, 2020 में यह 5.33 प्रतिशत थी। जुलाई में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 4.91 प्रतिशत रही, जो पिछले साल इसी महीने में 6.38 प्रतिशत थी। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक -औद्योगिक श्रमिक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) जुलाई में 1.1 अंक बढ़कर 122.8 अंक पर पहुंच गया, जो जून में 121.7 अंक था। सूचकांक पर सबसे अधिक दबाव ‘विविध’ समूह का था। कुल बदलाव में इसका योगदान 0.42 प्रतिशत अंक रहा। विभिन्न उत्पादों की बात की जाए, तो डेयरी के दूध, पॉल्ट्री/चिकन, आम, गाजर, फूलगोभी, प्याज, टमाटर, रसोई गैस, डॉक्टर/सर्जन की फीस, एलोपैथिक दवाओं, तिपहिया/स्कूटर किराया, बस किराया, रेल किराया, पेट्रोल, रहने की व्यवस्था ओर अन्य ने मूल्यवृद्धि में योगदान दिया। वहीं मछली, खाद्य तेल, अनार और नींबू ने सूचकांक पर नीचे की ओर दबाव बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारश्रम कानून: आवश्यकता और प्रासंगिकता?, ऐतिहासिक बदलाव का दौर शुरू

कारोबारNew Labour Codes: विकास में नई जान फूंकेंगे नए श्रम कानून

कारोबारश्रम कानून बनेंगे सरल, ये 04 श्रम संहिताएं लागू, देखिए क्या-क्या होंगे बदलाव, पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा?

भारतआज से देश में नए लेबर कोड हुए लागू, 40 करोड़ श्रमिकों को हेल्थ, सैलरी, जॉब सिक्योरिटी समेत कई चीजों का फायदा

कारोबारAPNA NCS portal 2025: क्या है ‘अपना’?, राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर सालाना 1000000 नौकरी की जानकारी उपलब्ध, कैस उठाएं फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम