लाइव न्यूज़ :

जयपुर में स्वचालित बैंक नोट प्रसंस्करण केंद्र बनाएगा रिजर्व बैंक

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:25 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर करेंसी नोटों के बढ़ते प्रसार के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने जयपुर में स्वचालित बैंक नोट प्रसंस्करण केंद्र (एबीपीसी) स्थापित करने का फैसला किया है। यह केंद्र बैंकों नोटों की प्राप्ति, भंडारण और उन्हें आगे भेजने का काम करेगा।

एबीपीसी के कामकाज में करेंसी चेस्ट और बैंक शाखाओं के प्राप्त नोटों का प्रसंस्करण करना और स्वचालित तरीके से खराब नोटों को नष्ट करना भी शामिल है। रिजर्व बैंक द्वारा जयपुर में एबीपीसी की स्थापना के लिए सलाहकार की नियुक्ति को निकाले गए आग्रह प्रस्ताव (आरएफपी) से यह जानकारी मिली है।

दस्तावेज में कहा गया है कि डिजिटल भुगतान के लगातार लोकप्रिय होने के बीच नकद आज भी भुगतान का महत्वपूर्ण माध्यम है। डिजिटल भुगतान के साथ चलन में बैंक नोटों की संख्या भी बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर जिस तरीके से बैंक नोटों के चलन में इजाफा हो रहा है, कुछ ऐसा ही रुख भारत में भी देखा जा रहा है।

मार्च, 2001 से मार्च, 2019 के दौरान मात्रा के हिसाब से बैंक नोटों के चलन में तीन गुना का इजाफा हुआ है। आने वाले वर्षों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।

दस्तावेज में कहा गया है कि इसी के मद्देनजर बैंक नोटों की प्राप्ति, भंडारण, प्रसंस्करण और निस्तारण के लिए एक स्वचालित प्रणाली की जरूरत महसूस हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू