लाइव न्यूज़ :

भारतीय रिजर्व बैंकः सितंबर, 2025 तक स्वर्ण भंडार 880.18 टन, 25.45 टन की वृद्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2025 22:12 IST

Reserve Bank of India: आरबीआई ने अप्रैल-सितंबर, 2025 के विदेशी मुद्रा भंडार प्रबंधन पर अपनी अर्धवार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘सितंबर, 2025 के अंत तक रिजर्व बैंक के पास 880.18 टन सोना था, जिसमें से 575.82 टन घरेलू स्तर पर था।’’

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा मार्च, 2025 के अंत तक 11.70 प्रतिशत था।बढ़कर सितंबर, 2025 के अंत तक लगभग 13.92 प्रतिशत हो गया है। सितंबर, 2025 के अंत तक 700.09 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। 

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक का स्वर्ण भंडार सितंबर, 2025 तक पिछले 12 महीनों में 25.45 टन बढ़कर 880 टन हो गया है। केंद्रीय बैंक का स्वर्ण भंडार सितंबर, 2024 के अंत में 854.73 टन था और यह बढ़कर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के अंत में 880.18 टन हो गया। इसमें 25.45 टन की वृद्धि हुई। आरबीआई ने अप्रैल-सितंबर, 2025 के विदेशी मुद्रा भंडार प्रबंधन पर अपनी अर्धवार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘सितंबर, 2025 के अंत तक रिजर्व बैंक के पास 880.18 टन सोना था, जिसमें से 575.82 टन घरेलू स्तर पर था।’’

मंगलवार को जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, 290.37 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) के पास सुरक्षित रखा गया है, जबकि 13.99 टन सोना जमा के रूप में रखा गया है। मूल्य (अमेरिकी डॉलर) के संदर्भ में कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा मार्च, 2025 के अंत तक 11.70 प्रतिशत था।

और यह बढ़कर सितंबर, 2025 के अंत तक लगभग 13.92 प्रतिशत हो गया है। विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर, 2024 के अंत तक 705.78 अरब अमेरिकी डॉलर था और यह घटकर सितंबर, 2025 के अंत तक 700.09 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स