लाइव न्यूज़ :

उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद डिप्टी गवर्नर विश्वनाथन बन सकते हैं RBI के अंतरिम प्रमुख

By भाषा | Updated: December 11, 2018 09:42 IST

विश्वनाथन को चार जुलाई, 2016 को तीन साल के लिए रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था।

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठतम डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन को अंतरिम रूप से केंद्रीय बैंक का प्रमुख बनाया जा सकता है। सूत्रों ने सोमवार को यहां कहा कि गवर्नर उर्जित पटेल द्वारा अचानक इस्तीफा देने के बाद विश्वनाथन को रिजर्व बैंक का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया जा सकता है। 

सूत्रों ने कहा कि यदि विश्वनाथन को अंतरिम प्रमुख बनाया जाता है तो वह शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विश्वनाथन को चार जुलाई, 2016 को तीन साल के लिए रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। 

केंद्रीय बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली बैठक इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें कामकाज के संचालन से जुड़े मुद्दे और उत्पादक क्षेत्रों विशेषरूप से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) को ऋण के प्रवाह पर चर्चा होगी। 

सूत्रों ने कहा कि रिजर्व बैंक जैसे महत्वपूर्ण संस्थान को ज्यादा समय तक बिना मुखिया के नहीं रखा जा सकता। ऐसे में सरकार जल्द पटेल की जगह नए गवर्नर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगी। रिजर्व बैंक के अन्य तीन डिप्टी गवर्नरों में विरल आचार्य, बीपी कानूनगो तथा एम के जैन शामिल हैं। 

टॅग्स :उर्जित पटेलभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?