लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिवीर का उत्पादन बढ़कर प्रतिमाह 1.05 करोड़ शीशी हुआ: मंडाविया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि देश में रेमडेसिवीर का उत्पादन लगभग तीन गुना बढ़कर प्रतिमाह 1.05 करोड़ हो गया है और सरकार इस एंटीवायरल दवा की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा कि दवा की उत्पादन क्षमता चार मई को प्रतिमाह 1.05 करोड़ शीशी को पार कर गई, जो इस साल 12 अप्रैल को 37 लाख शीशी थी। इस तरह उत्पादन क्षमता में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि एक महीने पहले 20 संयंत्रों की तुलना में इस समय देश के 57 संयंत्रों में इस एंटीवायरल दवा का उत्पादन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जल्द ही, हम बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में सक्षम होंगे।’’

मंडाविया ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, सरकार कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

देश में कोविड संक्रमण में भारी बढ़ोतरी के बीच रेमडेसिवीर की मांग भी कई गुना बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत