लाइव न्यूज़ :

आरएफएल को अभी अपने पास रखेगी रेलिगेयर, बिक्री का इरादा नहीं : चेयरपर्सन

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लि. (आरईएल) की चेयरपर्सन रश्मि सलूजा ने कहा है कि कंपनी अपनी संकटग्रस्त अनुषंगी रेलिगेयर फिनवस्ट लि. (आरएफएल) को अपने पास की रखेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी कंपनी का आरएफएल की बिक्री का कोई इरादा नहीं है। आरएफएल की ऋण पुनर्गठन योजना पटरी पर है।ऋण पुनर्गठन (डीआर) योजना के तहत कंपनी ने 31 मार्च, 2021 को ऋणदाताओं को 400 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

आरएफएल रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। आरएफएल अपनी कमजोर वित्तीय सेहत की वजह से जनवरी, 2018 से रिजर्व बैंक की त्वरित कार्रवाई योजना (सीएपी) के तहत है। सलूजा ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘‘आरएफएल की समस्याओं का लगभग हल हो गया है। आरएफएल अब तरल कंपनी होगी। ऋण पुनर्गठन योजना के तहत कंपनी को अतिरिक्त वित्तपोषण मिलेगा। कंपनी ने ऋणदाताओं का करीब 7,500 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। डीआर योजना पूरी होने के बाद यह पूरी तरह ऋणमुक्त कंपनी होगी।’’

उन्होंने कहा कि पुनर्गठन के बाद आरएफएल सकारात्मक नेटवर्थ वाली कंपनी होगी। प्रवर्तक के रूप में आरईएल को कंपनी को चलाने का अधिकार है। भविष्य में आरएफएल की बिक्री के बारे में पूछे जाने पर सलूजा ने कहा कि ऋण पुनर्गठन के बाद कंपनी अपने पुराने गौरव को पाने का प्रयास करेगी। उसके बाद मूल्यांकन की बारी आएगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी का मौद्रिकरण सही समय आने पर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान