लाइव न्यूज़ :

कोविड मरीजों के लिए 100 टन ऑक्सिजन उपलब्ध कराएगी रिलायंस, ट्रक गुजरात में अटके

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी रिफाइनरियों से उत्पादित ऑक्सिजन की आपूर्ति कोविड से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र जैसे राज्यों को स्थानांतरित कर रही है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी की ओर से भेजे गए ऑक्सिजन ट्रक रास्ते में अटके हुए हैं।

मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि रिलायंस की जामनगर की दो रिफाइनरियों ने प्रक्रिया में मामूली बदलाव के जरिये औद्योगिक ऑक्सिजन को चिकित्सा इस्तेमाल की ऑक्सिजन में बदला है। इसका इस्तेमाल कोविड-19 के मरीजों के लिए किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर जामनगर रिफाइनरियों से 100 टन ऑक्सिजन की आपूर्ति की जाएगी। एक व्यक्ति ने कहा कि यह आपूर्ति मानवीय आधार पर की जा रही है। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस बात की पुष्टि की कि राज्य को रिलायंस से 100 टन ऑक्सिजन मिलेगी। एक व्यक्ति ने कहा कि ये ऑक्सिजन सिलेंडर रास्ते में हैं।

वहीं एक अन्य सूत्र ने कहा कि ये ट्रक जामनगर में ही फंसे हुए हैं क्योंकि स्थानीय प्रशासन ने इन्हें रोक लिया है। तेजी से आपूर्ति नहीं होने की वजह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

महाराष्ट्र महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में हैं। गुजरात में भी संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सूत्रों ने बताया कि जामनगर में चार दर्जन ऑक्सिजन ट्रक फंसे हुए हैं।

इस बारे में कंपनी को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?