लाइव न्यूज़ :

रिलायंस ने कच्चे तेल के कारोबार के लिए यूएई अनुषंगी का गठन किया

By भाषा | Updated: October 2, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों तथा कृषि जिंसों के कारोबार के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक नयी अनुषंगी का गठन किया है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि यूएई के अबू धाबी वैश्विक बाजार में नयी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी रिलायंस इंटरनेशनल लि. का गठन किया गया है।

कंपनी ने 7.42 करोड़ रुपये या रिलायंस इंटरनेशनल लि. के एक रुपये (प्रति) के 10 लाख इक्विटी शेयरों में 10 लाख डॉलर का नकद निवेश किया है।

इससे पहले कंपनी ने संरचना और उपभोक्ता सामान में इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन के उत्पादन को जून में अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी की परियोजनाओं में निवेश की घोषणा की थी।

रिलायंस ने कहा कि रिलायंस इंटरनेशनल लि. का गठन कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, पेट्रोरसायन और कृषि जिंस गतिविधियों के लिए किया गया है। कंपनी ने अभी अपना कारोबारी परिचालन शुरू नहीं किया है।

बयान में कहा गया है कि रिलायंस इंटरनेशनल में निवेश संबद्ध पक्ष लेनदेन के तहत नहीं आता है और प्रवर्तक/प्रवर्तक समूह/समूह की कंपनियों का उसमें कोई हिस्सा नहीं है।

रिलायंस गुजरात के जामनगर में दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनिंग परिसर का परिचालन करती है। देश में कंपनी की कई पेट्रोरसायन इकाइयां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?