लाइव न्यूज़ :

कारकिनोस में रिलायंस डिजिटल हेल्थ ने किया निवेश

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:24 IST

Open in App

मुंबई, 26 दिसंबर कैंसर संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली प्रौद्योगिकी फर्म कारकिनोस हेल्थकेयर में रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस डिजिटल हेल्थ ने निवेश किया है। हालांकि इस निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

उद्योगपति रतन टाटा और टाटा समूह द्वारा समर्थित इस स्टार्टअप के अन्य निवेशकों में वेणु श्रीनिवासन, कृश गोपालकृष्णन, रोनी स्क्रूवाला, विजय शेखर शर्मा और भावीश अग्रवाल शामिल हैं।

कैंसर रोग के जल्द पहचान एवं निदान में मदद करने वाले इस स्टार्टअप में टाटा समूह ने हाल ही में 110 करोड़ रुपये का निवेश किया था। यह कंपनी विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों और पेशेवरों के साथ मिलकर काम करती है और रोगियों को घर पर सेवाएं मुहैया करवाती है।

कारकिनोस ने अपने बयान में कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिलायंस डिजिटल हेल्थ के माध्यम से अल्पांश हिस्सेदारी के लिए कुछ राशि का निवेश किया है।

इस मौके पर कारकिनोस हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी आर वेंकटरमणन ने कहा कि एक बार फिर निवेश मिलना कैंसर के इलाज से जुड़े इस मॉडल को वैधता प्रदान करता है। यह फिलहाल केरल में ही अपनी सेवाएं दे रहा है लेकिन जल्द ही अन्य राज्यों में भी विस्तार की योजना है।

वेंकटरमणन टाटा ट्रस्ट्स के पूर्व प्रबंध न्यासी हैं जबकि सह-संस्थापक रविकांत टाटा मोटर्स के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग