लाइव न्यूज़ :

रिलायंस कैपिटल को जून तिमाही में 1,006 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह अगस्त रिलायंस कैपिटल ने शुक्रवार को बताया कि 30 जून, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा 1,006 करोड़ रुपये रहा।

अनिल अंबानी के रिलायंस एडीएजी समूह की वित्तीय इकाई ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि उसे इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,095 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

पिछली तिमाही के आधार पर हालांकि उसका घाटा कम हुआ है। जनवरी-मार्च 2021 तिमाही ने उसका शुद्ध घाटा 1,649 करोड़ रुपये था।

रिलायंस कैपिटल ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी आय 4,448 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,287 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसका खर्च 5,261 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 5,249 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें