लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में नयी औद्योगिक नीति लागू करने में मदद करेंगे रेलेव अधिकारी रंजन पी ठाकुर

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:50 IST

Open in App

नई दिल्ली, 25 फरवरी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने केंद्र शासित क्षेत्र की नयी औद्योगिक नीति का फायदा जमीन तक पहुंचाने में मदद के लिए शीर्ष भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी रंजन प्रकाश ठाकुर को चुना है।

जे-के सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में ठाकुर को "सरकार, उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव" नियुक्त किया गया है। कुछ हफ्ते पहले, सिन्हा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को उच्च पदस्थ बेहतर साख वाले अधिकारियों का चयन करने में मदद करने के लिए कहा था।

सिन्हा ने पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के लिए एक नई औद्योगिक नीति की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य उद्योगों को विकसित करना और अगले दो वर्षों में इस केंद्र शासित प्रदेश में बड़े निवेश लाना है।

ठाकुर उस नीति को चलाने में मदद करेंगे।

ठाकुर, वर्ष 1990 बैच के आईआरटीएस अधिकारी हैं जो ईडी (पर्यटन और खानपान) और दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक रहे हैं। ठाकुर का रेलवे के बाहर भी कई कार्य करने का अनुभव है।

दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज, आईआईएफटी और आईआईएम इंदौर के पूर्व छात्र रहे, ठाकुर को एनटीपीसी में कार्यकारी निदेशक (ईंधन परिवहन), तत्कालीन सूचन एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी के निजी सचिव, दूरदर्शन (डीटीएच) के एडीजी तथा शताब्दी एक्सप्रेस के ब्रांड हेड के रूप में कार्य का अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?