लाइव न्यूज़ :

रिलैक्सो फुटवियर्स 150 करोड़ रुपये के निवेश से नया संयंत्र लगाएगी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर रिलैक्सो फुटवियर्स लि. चालू वित्त वर्ष में 150 करोड़ रुपये के निवेश से नया विनिर्माण संयंत्र लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि कोविड-19 महामारी की वजह से खुले जूते-चप्पलों मसलन स्लिपर्स और सैंडल की मांग बढ़ी है, जिसे पूरा करने के लिए वह नया संयंत्र लगाने जा रही है।

रिलैक्सो फुटवियर्स के प्रबंध निदेशक रमेश कुमार दुआ ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की वजह से खुले जूते-चप्पलों की मांग बढ़ रही है। हम इस मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। हमने चालू वित्त वर्ष में 150 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इसमें से अधिकांश राशि भिवाड़ी में नया संयंत्र लगाने पर खर्च की जाएगी।’’

रिलैक्सो फुटवियर्स के प्रमुख ब्रांड में स्पार्क्स, फ्लाइट, बहामास और स्कूल मेट शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि उसके कुल कारोबार में खुले जूते-चप्पलों का हिस्सा करीब 80 प्रतिशत है। कंपनी ने कहा कि बंद जूतों की मांग प्रभावित हुई है, लेकिन सर्दियों के साथ इसकी मांग में सुधार की उम्मीद है।

दुआ ने कहा कि हम चालू वित्त वर्ष में पिछले साल के 90 प्रतिशत के बराबर कारोबार हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष में रिलैक्सो फुटवियर्स ने 226.25 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की परिचालन आय 2,410.48 करोड़ रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?