लाइव न्यूज़ :

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 8.7 रुपये की तेजी के साथ 1,315 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में अप्रैल माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 8.7 रुपये यानी 0.87 प्रतिशत के सुधार के साथ 1,315 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 28,905 लॉट के लिये सौदे किये गये।

मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 7.9 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,300.1 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 28,120 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने की वजह से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल भाव में सुधार आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?