लाइव न्यूज़ :

RBI रिपोर्ट: बैंकों के खिलाफ हर घंटे 11 शिकायतें, देश भर के लाखों लोग परेशान

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 14, 2018 09:42 IST

अब तक आपने बैंको से हुई धोखाधड़ी के बारे में सुना होगा लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आप हैरान रह जाएंगे कि देश भर के लाखों लोग भी बैंकों के काम करने के तौर तरीके से खासा परेशान है। 

Open in App

नई दिल्ली, 14 जून। अब तक आपने बैंको से हुई धोखाधड़ी के बारे में सुना होगा लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आप हैरान रह जाएंगे कि देश भर के लाखों लोग भी बैंकों के काम करने के तौर तरीके से खासा परेशान है। इस मामले में आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) एक रिपोर्ट जारी कर जानकारी दी है। आरबीआई ने बीते आठ सालों यानी साल 2010 से साल 2018 तक के आंकड़ें जारी किए हैं। 

आरबीआई ने 1 अप्रैल 2010 से लेकर 31 मार्च 2018 तक के आंकड़े जारी कर बताया कि अब तक करीब 5 लाख लोग आरबीआई के पास शिकायत कर चुकें हैं। आरबीआई ने बताया कि बैंकिंग ऑम्बस्डमैन के पास हर घंटे करीब 11 शिकायतें आती हैं।

आरबीआई ने बताया कि इन 5 लाख लोगों में से 20 फीसदी लोगों ने केवल एटीएम, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है जबकि 38 फीसदी लोगों ने बैंक द्वारा किए गए वादे को भूलने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं 8 फीसदी लोगों ने ऑम्बस्डमैन को शिकायत लिखकर बताया कि समय पर उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है।  

वहीं साल 2016 से 2017 में करीब 1 लाख 30 हजार लोगों यानी करीब 27 फीसदी लोगों ने बैंक कर्मियों के खराब व्यवहार की शिकायत की। इस पूरे मामले में चौकाने वाली बात यह है कि लाखों लोगों द्वारा शिकायत करने के बावजूद महज 0.2 फीसदी ग्राहकों को ही पत्र लिखने के बाद कुछ समाधान मिला है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक भी शिकायत मिलने के बाद इस पर कार्यवाही करने में देरी करते हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक 2 लाख 80 हजार लोगों ने सरकारी बैंकों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं दूसरे नंबर पर निजी बैंक हैं। हालांकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने केवल शिकायतों के बारे में ही जानकारी दी है, जबकि इन शिकायतों में दर्ज कुल राशि लाखों रुपये में है जिसका जिक्र आरबीआई ने इस रिपोर्ट में नहीं किया है। 

टॅग्स :आरबीआईआरबीआई बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?