लाइव न्यूज़ :

RBI: सिटी बैंक पर 39 लाख रुपये का जुर्माना?, क्रेडिट सूचना कंपनी और बड़े कर्ज निर्देश का पालन नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2025 22:11 IST

RBI: रिजर्व बैंक के निर्देशों का पालन न करने के पर्यवेक्षी निष्कर्षों और उस संबंध में संबंधित पत्राचार के आधार पर, सिटी बैंक एन.ए. को एक नोटिस जारी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशों का पालन करने में विफल रहने के लिए उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए।बैंक ने बड़े कर्ज से जुड़े निर्देशों के उल्लंघन के मामले की देरी से सूचना दी।जेएम फाइनेंशियल होम लोन्स लिमिटेड पर भी 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

मुंबईः रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने बड़े कर्ज से संबंधित निर्देशों का पालन न करने और क्रेडिट सूचना कंपनियों को संबंधित जानकारी देने में देरी के लिए सिटी बैंक पर 39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंक के पर्यवेक्षी मूल्यांकन के लिए वैधानिक निरीक्षण 31 मार्च, 2023 तक इसकी वित्तीय स्थिति के संदर्भ में किया गया था। रिजर्व बैंक के निर्देशों का पालन न करने के पर्यवेक्षी निष्कर्षों और उस संबंध में संबंधित पत्राचार के आधार पर, सिटी बैंक एन.ए. को एक नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस में उसे कारण बताने की सलाह दी गई थी कि रिजर्व बैंक के उक्त निर्देशों का पालन करने में विफल रहने के लिए उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। नोटिस पर बैंक के जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान किए गए मौखिक प्रस्तुतियों पर विचार करने के बाद, रिजर्व बैंक ने पाया कि बैंक ने बड़े कर्ज से जुड़े निर्देशों के उल्लंघन के मामले की देरी से सूचना दी।

इसने क्रेडिट सूचना कंपनियों से अस्वीकृति रिपोर्ट प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर कुछ सेगमेंट से संबंधित संशोधित आंकड़े अपलोड नहीं किये। रिजर्व बैंक ने 'गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी - हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (रिजर्व बैंक) निर्देश, 2021' के कुछ प्रावधानों का पालन न करने पर जेएम फाइनेंशियल होम लोन्स लिमिटेड पर भी 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)Citiमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना