लाइव न्यूज़ :

‘ई-कॉमर्स नियमों के अधिसूचित होने के बाद से शिकायतों का तेजी से हो रहा निपटान’

By भाषा | Updated: March 15, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च केंद्र ने सोमवार को कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों के लिये दंडात्मक कार्रवाई के साथ नये नियम जुलाई 2020 में अधिसूचित होने के बाद से शिकायतों के निपटान में तेजी आयी है।

नये नियमों के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियों को अधिकतम खुदरा मूल्य, वस्तु की मियाद की अंतिम तिथि, वस्तु की उत्पत्ति वाले देश का नाम, रिफंड और सामान लौटाये जाने के बारे में ब्योरा, वारंटी तथा गारंटी, डिलिवरी तथा ग्राहकों के लिये जरूरी अन्य जानकारी देनी होगी।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने संवाददाताओं को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘पूर्व में ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ ज्यादातर शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता था। लेकिन ई-कॉमर्स नियमों के अधिसूचित होने के बाद, शिकायतों की संख्या कम हुई है और जो शिकायतें आ रही हैं, उनका तेजी से निपटान हो रहा है।’’

हालांकि, उन्होंने उन ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम नहीं बताये हैं, जो ग्राहकों की शिकायतों का समाधान तेजी से कर रही हैं।

खरे ने कहा कि बड़ी बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनियां अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी), वस्तु खराब होने की तिथि, उत्पत्ति वाले देश समेत उत्पादों के संदर्भ में कम-से-कम छह घोषणाएं करनी शुरू कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब