लाइव न्यूज़ :

रुचि सोया के बोर्ड में शामिल होंगे रामदेव, भाई भरत प्रबंध निदेशक नियुक्त

By भाषा | Updated: November 28, 2020 14:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर योग गुरु बाबा रामदेव और उनके छोटे भाई राम भरत तथा नजदीकी सहयोगी आचार्य बालकृष्णन रचि सोया के निदेशक मंडल में शामिल होंगे। रुचि सोया के पास खाद्य ब्रांड न्यूट्रिला का स्वामित्व है। पतंजलि आयुर्वेद ने पिछले साल रुचि सोया का अधिग्रहण किया है।

रुचि सोया इंडस्ट्रीज लि. ने शेयरधारकों को भेजे नोटिस में राम भरत (41) की कंपनी के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्ति की अनुमति मांगी है।

नोटिस में कहा गया है कि पतंजलि आयुर्वेद लि. दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट, पतंजलि परिवहन प्राइवेट लि. तथा पतंजलि ग्रामोद्योग के गठजोड़ ने पिछले रुचि सोया का अधिग्रहण किया था। उसके बाद नए प्रबंधन को निदेशक मंडल के गठन का अधिकार मिल गया है। रुचि सोया दिवाला प्रक्रिया में थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की 19 अगस्त, 2020 को हुई बैठक में राम भरत को उसी दिन से 17 दिसंबर, 2022 तक के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका पद पूर्णकालिक निदेशक से प्रबंध निदेशक किया गया है। अब उनकी नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी गई है। भरत को सालाना एक रुपये का वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा आचार्य बालकृष्णन (48) को पुन: कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनको भी सालाना एक रुपये का वेतन दिया जाएगा।

नोटिस में रामदेव (49) को कंपनी का निदेशक नियुक्त करने की अनुमति मांगी गई है। इनके अलावा गिरीश कुमार आहूजा, ज्ञान सुधा मिश्रा और तेजेंद्र मोहन भसीन को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।

पतंजलि आयुर्वेद ने पिछले साल 4,350 करोड़ रुपये में रुचि सोया का अधिग्रहण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार